यूपी: वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी इलाके के दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग

0
Vrindavan

उत्तर प्रदेश मथुरा के वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी इलाके के दो मंजिला मकान में आज यानि रविवार की सुबह आग लग गई। जहाँ आग लगने के बाद पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया। वही आग की लपट देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता मकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।

वही पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ मकान के दूसरे माले पर रहते हैं। रविवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

मौके पर एक फायर टेंडर की गाड़ी पहुंची। उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते आग पर पानी की बौछार नहीं हो सकी। मथुरा फायर स्टेशन से तत्काल दूसरी गाड़ी को रवाना किया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के प्रकरण में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here