यूपी निकाय चुनाव: चुनाव प्रसार के लिया जा रही कार अनियंत्रित होने से चालक की मौत

0
41
Driver died due to uncontrolled car

Prayagraj: करछना क्षेत्र की तरफ से छिवकी की ओर अप लाइन के किनारे नई लाइन का काम चल रहा है। जहां मंगलवार की शाम को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार खंभे से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दिल्ली हावडा रूट पर जा पहुंची। जिसके बाद दुर्घटना में महुआरी गांव निवासी 35 वर्षीय पिंकू सिंह पुत्र सिलवंत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक पिंकू निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रचार में गए थे।

लाल गमछा दिखाकर रोकी मालगाड़ी

अचानक पहिया गड्ढे में जाने के बाद कार खंभे से टकराते हुए अनियंत्रित हो गई और नई बन रही रेलवे लाइन से होते हुए मेन लाइन पर चली गई। आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पिंकू को कार से बाहर निकाला। इसी बीच मालगाड़ी आती दिखी तो ग्रामीणों ने लाल गमछा दिखाकर उसे रोका। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल में दी। सूचना पर आरपीएफ छिंवकी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीण ट्रैक से कार हटा चुके थे।

इलाज के दौरान मौत

ट्रैक पर कार पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस दौरान दो यात्री ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने पिंकू के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर पहुंची ट्रैक पर

मृतक की शादी तीन वर्ष पहले बलिया निवासी दीपा सिंह के साथ हुई थी। वह चाचा मंचू सिंह की गाड़ी चलाता था। मंचू सिंह की पत्नी निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी हैं और पिंकू सिंह उनके प्रचार में गया था। दो भाई और एक बहन में यह दूसरे नंबर का था। RPF प्रभारी छिंवकी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर ट्रैक के बीचोबीच पहुंच गई थी। सूचना पर जब आरपीएफ छिंवकी पहुंची तब तक ग्रामीण कार को हटा चुके थे। दुर्घटना में कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here