Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP: युवक ने नाबालिग से बनाया संबंध, पैदा हुई बेटी तो खेत...

UP: युवक ने नाबालिग से बनाया संबंध, पैदा हुई बेटी तो खेत में फेंका

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मामला सहारनपुर का है। यहां एक शख्स ने पहले नाबालिग के साथ संबंध बनाए और बाद में जब बेटी पैदा हुई तो कथित तौर पर खेत में फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले को लेकर सहारनपुर के पुलिस (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि देवबंद निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसे सलमान जबरदस्ती फेंकने ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने बच्ची को फेंकने की बात किसी से बताई तो वो उसे मार देगा।

राय ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व ही देवबंद के सांपला रोड पर एक किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी। जिसका उसने इलाज कराया और फिलहाल उसका पालन-पोषण कर रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular