अपर जिलाधिकारी संग एसडीएम एवं निवर्तमान चेयरमैन ने भगवान शिवलिंग की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

0
39

कानपुर: महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पर कांवरियों ने जलाभिषेक किया। अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी एवं निवर्तमान चेयरमैन भगवान भोले की शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं को का निरीक्षण किया। भक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी व लेखपाल भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

भक्तों का हुजूम उमड़ा

महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा शिवली के सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम पर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके सुरक्षा व्यवस्था व बारी-बारी दर्शन करने के लिए बेरीकटिंग व सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किए गए। कांवरियों द्वारा भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जहाँ पर पुलिस प्रशासन व राजस्व लेखपाल भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही।

अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता व उप जिला अधिकारी मैथा जितेंद्र कटियार एवं निवर्तमान शिवली चेयरमैन अवधेश कुमार शुक्ला ने भगवान जागेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर दर्शन प्राप्त किए। ईश्वर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहने की कामना की। अपर जिला अधिकारी व एसडीएम ने मंदिर परिसर के चारों और साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह , लेखपाल नितिन बाजपेई , एसआई अंकित यादव , अनुभव मिश्रा , प्रवीण प्रजापति , अमन पाठक , रामू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here