बांदा कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा, जिला जज और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन

कोतवाली पुलिस पर गाली गलौज कर और फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा कचहरी परिसर पर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन हुआ। जहां अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ मिलकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला जज और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के बस्ते गिराए जाने का आरोप जिला जज पर अधिवक्ताओं ने लगाया है। 30-40 वर्षों से अधिवक्ता अपने बस्तों से वकालत का कार्य कर रहे थे। कोतवाली पुलिस पर गाली गलौज कर और फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

अधिवक्ताओं ने गाली गलौज के साथ जेब से पैसे निकालने का,पुलिस पर आरोप लगाया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को स्पंज करने की मांग। जनपद के न्यायालय परिसर पर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here