पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप ने सीएम योगी को पत्र भेजकर बलिया पुलिस पर लगाएं गम्भीर आरोप

पूर्व राज्यमंत्री ने बलिया पुलिस को अल्टीमेट जारी करते हुए तत्काल मामले की सही जांच कर मुकदमे को खत्म करने की मांग की है।

0

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पूर्व राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बलिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अखार गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुनील कुमार चौबे पर दुबहड़ पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के मामले में पूर्व राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बलिया पुलिस को अल्टीमेट जारी करते हुए तत्काल मामले की सही जांच कर मुकदमे को खत्म करने की मांग की है।

साथ ही मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। जहां पत्र में लिखा है कि मैं सुनील चौबे को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और पूर्ण रूप से उनके साथ खड़ा हूं। अपने ही सरकार में बलिया पुलिस के कार्रवाई से नाराज पूर्व मंत्री ने कहा इस मामले में सुनील चौबे को न्याय दिलाने के लिए मैं किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here