Uttar Pradesh: शादी में मेंहदी लगानेवाले ने किशोरी की रेप के बाद की हत्या

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में नदी के किनारे एक किशोरी की लाश मिली। लाश को देखने से ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या किसी धारदार चीज से गोदकर की गई है। लाश पर चोट के निशान थे। यह वारदात आज़मगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र का हेलालपुर गांव में हुई। पुलिस ने किशोरी की हत्या के आरोप में महरागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के रहने वाले नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अपनी तफ्तीश जारी रखी। पुलिस को पता लगा कि यह किशोरी बरदह थाना क्षेत्र के हेलालपुर गांव में मेंहनगर थाना क्षेत्र अपने मामा के घर शादी में गई थी।

शादी समारोह में महरागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का रहनेवाला नीरज महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए वहां आया था। वह देर रात में महिलाओं को मेहंदी लगाता रहा। इस दौरान किशोरी उससे मेहंदी लगा देने की गुजारिश कई बार करती रही। इसी क्रम में युवक की नीयत खराब हो गई और उसने देर रात सभि महिलाओं को मेहंदी लगाने के बाद उसे मेहंदी लगा देने की बात कहकर उसे लेकर नदी किनारे पहुंचा और गमछे से उसका मुंह बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर नुकीला हथियार से गोदकर उसे मार डाला। फिर शव को नदी में फेंककर फरार हो गया।

सीटी एसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद हत्या की एफआईआर में बलात्कार और पोक्सो की धारा जोड़ दी गई है। फिलहाल नीरज को जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ 10 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी जाएगी और कठोरतम दंड दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here