Uttar Pradesh: कारावास में क़ैद अपराधियों की हर गतिविधियों पर रहेगी कैमरे की नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 30 जेलों में 933 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं|

0
20

उत्तर प्रदेश के कारावास में बंद कैदियों की हर दातिविधियो पर अब कैमरे की नज़र रहेगी| इन बंद अपराधियों और माफिया डॉन पर नजर रखने के लिए उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास इंतजाम किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य की 30 जेलों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और उनके अपग्रेडेशन का कार्य आखिरी दौरे पर है| जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, इस महत्वाकांक्षी परियोजना को फरवरी तक पूर्ण कर लिया जायेगा|

मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश

विभाग की तरफ से शासन को इस संबंध में पिछले साल एक प्रस्ताव भेजा गया था| जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग को करीब 9.76 करोड़ रुपये का बजट जारी करने का निर्देश दिया था।

वहीं, दूसरे चरण में राज्य की 20 अन्य जेलों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और पुराने कैमरों को बदलने के लिए करीब 6 लाख रुपये का बजट जारी किया गया| जिसको लेकर जेल विभाग की तरफ से निविदा की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जो अप्रैल महीने तक पूरी हो जाएगी।

तीस जेलों में लगाए जायेंगे कैमरे

पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि, राज्य की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ उन्हें सर्विलांस से जोड़ने काम युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 30 जेलों में 933 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 670 नए CCTV लगाए जा चुके हैं जबकि शेष खराब हो चुके कैमरे बदले जा रहे हैं। ऐसे में इन जेलों में 34 CCTV लगने से यहां पर इनकी संख्या 50 से 60 हो गई है। सबसे ज्यादा 46 कैमरे आगरा जिला कारागार में लगाए गए हैं।

कई जेलों में बढ़ाये गए कैमरे

आनंद कुमार ने बताया कि, इन सभी कैमरों को कारागार मुख्यालय से सीधे जोड़ दिया गया है| ताकि कारागार मुख्यालय में संचालित कमांड सेंटर में वीडियो वॉल के माध्यम से जेलों की सीधी निगरानी 24 घंटे हो सके।

राज्य की जिन जेलों में कैमरे बदले जा रहे हैं उनमें संवेदनशील बांदा जेल भी शामिल है, जहां माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। इसके अलावा केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली फतेहगढ़, नैनी व वाराणसी में भी CCTV कैमरों की संख्या को बढ़ाया गया है।

इन राज्य के जेलों कैमरे लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई

पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि, केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी, वाराणसी में 933 CCTV कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही जिला कारागार आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सुलतानपुर, कानपुर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, इटावा, गाजीपुर, मिर्जापुर, फैजाबाद, बाराबंकी, कन्नौज, आजमगढ़, सीतापुर, चित्रकूट, गोरखपुर, मुरादाबाद, उन्नाव, बांदा और प्रतापगढ़ में नए सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, जबकि खराब सीसीटीवी कैमरों को बदला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here