Uttar Pradesh: युवक ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बदायूँ इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के भुडेली गांव में बुधवार की सुबह तड़के अखिलेश नाम के युवक ने अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर पर ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मां-बेटी की हत्या बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुई। उस दौरान अखिलेश के घर में साफ सफाई के बाद लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर अखिलेश कुल्हाड़ी ले आया और उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ बार कर दिए।

बाद में उसने आठ माह की बेटी सृष्टि को भी कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अखिलेश से पूछताछ भी की जा रही है कि उसने दोनों मां बेटी की हत्या क्यों कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here