Uttar Pradesh: दंपती के बीच हुई कहासुनी, दोनों ने जहर खाकर दी जान

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दंपती ने आपसी कहासुनी के बाद जहर खा लिया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते वक्त पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी जहर खा लिया। जिससे कानपुर पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला रमेडी निवासी आनंद निषाद (30) और उनकी पत्नी रितु (27) के बीच रविवार देर शाम आपसी कहासुनी हो गई।

विवाद होने के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे आहत पति आनंद निषाद गाड़ी में बैठा था, उसने भी जहर खा लिया।

जिससे कानपुर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। दंपती के दो बच्चे हैं, जिन्हें रोता बिलखता छोड़ गए। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि दोनों के शव कानपुर में है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here