Uttarakhand: बंद मकान में मिले मां और 3 बच्चों के सड़े-गले शव

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

0
8
Decomposed bodies

उत्तराखंड के बागेश्वर में जिला कार्यालय के पास जोशीगांव स्थित एक मकान में एक विवाहित और उसके तीन बच्चों के सड़े गले शव मिले। मरने वालों में एक 5 से 6 माह का मासूम भी शामिल है। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के दरवाजे अंदर से बंद होने की वजह से पुलिस अधिकारी इस मामले को फिलहाल आत्महत्या मान रही है। बच्चों का पिता फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को शाम करीब 7 बजे पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मकान के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर पहुंची। कमरे में एक महिला, एक लड़की और दो लड़कों के शव पड़े हुए थे। शवों से दुर्गंध आ रही थी।

उपजिलाधिकारी ने बताया की स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी की घर के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही है और घर में कुछ घटना होने की आशंका जताई जा रही थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया था लाश बरामद हुए. शवों के पोस्टमार्टम होने बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here