भोपाल से दिल्ली जा रही Vande Bharat Train में लगी आग

ट्रेन की सी-14 बोगी में आग लगने से हड़कंप मच हया है। आग की वजह बैट्री बताई जा रही है।

0
vande bharat train

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन में आग लगने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सोमवार सुबह जैसे ही वंदे भारत रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर रवाना हुई, कुरवाई स्टेशन के पास इसकी सी-14 बोगी में बैटरी से आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंच गई है।

आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोच में कुल 36 यात्री सवार थे जिन्हें सुबह 7:00 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन से नीचे उतारा गया। कोच में बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ है। इंडियन रेलवे ने बताया कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है।

बता दें, ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5:40 पर भोपाल से रवाना हुई थी। यह हादसा बीना से पहले हुआ। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के मुताबिक, यह आग बैटरी बॉक्स से लगी है। इस बात की सूचना रेलवे विभाग को मिली, तो तुरंत ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित कई लोग सफर कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरी ट्रेन खाली कराई गई। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली यह ट्रेन मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here