वाराणसी: मंदिरों के दान पात्र चुराने वाले गिरोह का लालपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़

पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश: वाराणसी (Varanasi) के मंदिरों के दान पात्र चुराने वाले गिरोह का लालपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बता दें कि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 हजार नगदी रुपये व तमंचा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त टोयटो भी बरामद की है।

इस दौरान घटना खुलासा करते हुए अमित कुमार डीसीपी वरुणा जोन ने पत्रकारों के समक्ष बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे है। वहीं मुखबीर की सूचना पर इन अपराधियों की धरपकड़ की गयी।वहीं इस गिरफ्तारी में शामिल उन पुलिस वालों की टीम को हमारी तरफ से 10 हजार नगद व घटना के खुलासे में प्रमुख सूत्रधार रहे रात्रि गश्त वाले दो कांस्टेबलों को 2-2 हजार रुपए का नगद इनाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here