पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली है। अब बीजेपी मिशन 2024 की तरफ बढ़ चली है। मिशन में अहम भूमिका पीएम मोदी निभाएंगे जो अपनी शुरुआत एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करने जा रहे हैं।
17 दिसंबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी से एक अच्छा नाता है। पीएम मोदी बनारसी से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़े और दोनों बार उन्होंने जीत हासिल की। और पूर्ण बहुमत के साथ देश में दोनों बार अपनी सरकार बनाई। लेकिन अब पीएम मोदी एक बार फिर से इस संसदीय क्षेत्र से शुरुआत करने जा रहे हैं जिस क्षेत्र से पीएम मोदी जीतकर आते रहे हैं। पीएम मोदी 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र यूपी के वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ पीएम मोदी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी के साथ में मौजूद दिखाई देंगे। वही, पीएम मोदी के आने को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। पीएम के आने को लेकर चुपके-चुपके पर पुलिस का पहरा लगाया जाएगा और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
पीएम मोदी के ऊपर गुलाब के फूलों की होगी बारिश
पीएम मोदी का काशी में यह 32 वां दौरा है। जहां पर उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के काशी आने को लेकर बीजेपी के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। जहां काशी क्षेत्र से बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा है कि पीएम मोदी के आने को लेकर जगह-जगह पर 5000 से ज्यादा होर्डिंग लगाई जाएगी। जिस मार्ग से पीएम मोदी गुजरेंगे वहां पर गुलाब के फूलों की बारिश की जाएगी और जगह-जगह पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के द्वारा जनसभाओं को संबोधित किए जाने के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग जनसभा के द्वारा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।














