वरुण गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की जमकर की तारीफ

वरुण गांधी ने इंदिरा गांधी के एक पत्र को एक्स पर साझा किया, जिसे इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की जीत पर सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा था।

0
Varun Gandhi

यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक पत्र को एक्स पर साझा किया, जिसे इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की जीत पर सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा था। इस पत्र में इंदिरा गांधी ने सेना प्रमुख, भारतीय सेना के जवानों के साहस और वीरता की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया था।

वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपनी दादी का लिखा पत्र शेयर करते हुए लिखा, ‘1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को पत्र लिखा था। एक सच्चा नेता जानता है कि पूरी टीम ही जीतती है और जानता है कि कब बड़ा दिल रखना है और अकेले श्रेय नहीं लेना है। आज के दिन पूरा भारत इन दोनों महान भारतीय महानायकों को सलाम करता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here