विजय वडेट्टीवार: विपक्ष सरकार द्वारा दी जा रही परंपरागत चाय पार्टी का करेगा बहिष्कार

वडेट्टीवार ने कहा, अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान, आरक्षण को लेकर मराठा और ओबीसी समाज में उभरे मतभेदो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों को उलझा रही है।

0

महाराष्ट्र में विपक्ष ने शीतकालीन अधिवेशन की पूर्व संध्या पर सरकार द्वारा दी जाने वाली चाय पार्टी के बहिष्कार का निर्णय लिया है। बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा दी जा रही परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा। उन्होंने अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान, आरक्षण को लेकर मराठा और ओबीसी समाज में उभरे मतभेदो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों को उलझा रही है, इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मंगलवार को लातूर शहर में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। घटना उस समय हुई जब बावनकुले दोपहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में मराठा संगठन के 21 सदस्यों को हिरासत में लिया है। कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के समर्थन में तथा ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे लगाए। एक अधिकारी ने बताया, चंद्रशेखर बावनकुले जब तक शहर में थे तब तक 21 कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया।

महाराष्ट्र विधानसभा के 7 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में कम से कम 11,000 पुलिकर्मी, 40 बम निरोधक दस्ते और राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की 10 कंपनियां समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

विधानसभा का 14 दिवसीय सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और संयुक्त आयुक्त अस्वती दोरजे ने सोमवार को सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस प्रमुख ने कहा कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मियों को विधान भवन के आसपास रणनीतिक रूप से तैनात किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here