पहाड़ों में हुई बारिश से बढ़ा जलस्तर, सुखना लेक का फ्लड गेट हुआ ओपन

0
Sukhna Lake

देश के कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वही पहाड़ों से ज्यादा पानी आने की वजह से आज यानि शुक्रवार की सुबह सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया गया। हालांकि, पानी ज्यादा नहीं छोड़ा गया, इसलिए ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने एहतियातन शास्त्री नगर पुल को बंद कर दिया है।

इसके अलावा किशनगढ़ समेत भगवानपुरा के इलाके में लोगों को सायरन बजाकर फ्लड गेट खोलने की सूचना दे दी गई थी। यूटी प्रशासन की तरफ से फ्लड गेट खोलने से पहले मोहाली-पंचकूला को भी जानकारी दी गई थी। गुरुवार सुबह शहर में हुई हल्की बारिश और पहाड़ों में जोरदार बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। दोपहर के समय पानी 1162.30 फुट पर पहुंच गया था। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

गुरुवार सुबह से ही सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा था। पिछले तीन दिन से रुकी बारिश की वजह से लेक में पानी का स्तर 1161 फुट तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को अचानक सुबह के समय सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी का स्तर 1162 फुट तक पहुंचा और थोड़ी देर में ही 1162.30 फुट तक पानी का स्तर पहुंच गया। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए। सुखना लेक पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वही यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लेक में पानी का स्तर बढ़ा था लेकिन फ्लड गेट नहीं खोलने पड़े थे। लेक में पानी के स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। बता दे कि सुखना लेक में 1163 फुट को खतरे का निशान माना जाता है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद सुखना लेक में 1165.40 फुट तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद सुखना लेक के दो फ्लड गेट छह फुट तक खोलने पड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here