West Bengal: कूचबिहार में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत, कई हुए घायल

पंचायत चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे यह झड़पें और भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच आज यानि मंगलवार की सुबह कूचबिहार में गोलीबारी हो गई है।

0

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिन-प्रतिदिन हिंसक झड़पें बढ़ती ही जा रही हैं। इन घटनाओं को रोकने में पुलिस और प्रशासन असफल साबित हो रहे है। पंचायत चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे यह झड़पें और भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच आज यानि मंगलवार की सुबह कूचबिहार में गोलीबारी हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कूचबिहार गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में गोलीबारी भी हुई और 5 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। सभी घायलों को दिनहाटा हॉस्पिटल में इलाज के लिएएडमिट कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, मौके पर पुलिस बल मौजूद है और अब स्थिति शांतिपूर्ण है। वही पुलिस अभी इस सभी मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here