Monday, January 9, 2023
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसपा के डिजिटल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार

सपा के डिजिटल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार

मुख्यालय के बाद जिला कारागार पहुंचे अखिलेश यादव, सपाइयों पर लाठीचार्ज

समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) की गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) की गिरफ्तारी को लेकर सपा में आक्रोश है। सपा कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।

अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के बाद जिला जेल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्तार कार्यकर्ता से मिलने जेल पहुंचे थे।सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है।

पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से किया इंकार

मामले की जानकारी पर गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की। अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले- जहर मिला दिया तो… हमें भरोसा नहीं। उन्होंने कहा लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है। इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है।

पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।

शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन (Manish Jagan Agarwal) अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments