पंजाबी यूनिवर्सिटी में 21 वर्षीय विद्यार्थी की हुई हत्या

0
43

Patiyala: यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अकसर झगड़े सामने आते हैं, लेकिन यह झगड़े कब अपराध में तब्दील हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इसकी उदाहरण पंजाबी यूनिवर्सिटी (Punjabi University) में हुए कत्ल से मिलती है। मामूली झगड़े को लेकर पिछले दिनों नवजोत सिंह नाम के 21 वर्षीय विद्यार्थी की यूनिवर्सिटी के ही विद्यार्थियों द्वारा हत्या कर दी गयी। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

नवजोत सिंह के हत्यारे गिरफ्तार

यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेज बन गया है। इसी को लेकर पुलिस ने महज 24 घंटे में इस मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि यह झगड़ा नवजोत सिंह के दोस्त गुरविंदर सिंह उसी के साथ रहते 4 और स्टूडेंट के साथ था। जिसको लेकर 26 तारीख को भी इनकी आपस में यूनिवर्सिटी के बाहर लड़ाई हुई थी। 27 तारीख को यूनिवर्सिटी के अंदर इन दोनों का कत्ल कर दिया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवजोत सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर मिली है कि यूनिवर्सिटी छात्रों ने ही उसकी हत्या की थी। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। 

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि नौजवानों से अपील करते हैं कि ऐसे छोटे मामलों में इतने गुस्से से किसी का कत्ल ना करें। जिससे परिवार का चिराग बुझ जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थीयों को गिरफ्तार किया है उन पर कोई भी पहले मामला दर्ज नहीं था। एक मामूली झगड़े ने उन्हें कातिल बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here