इज़रायल से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत 212 भारतीय स्‍वदेश लौटे

इज़रायल और हमास युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है, जिसे 'ऑपरेशन अजय' नाम दिया गया है।

0

इज़रायल से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत पहली फ्लाइट भारत आ गई है। इस फ्लाइट से 212 भारतीय स्‍वदेश लौटे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इज़रायल में 18 हजार के लगभग भारतीय फंसे हैं। इनमें ज्‍यादातर आईटी प्रोफेशनल और छात्र हैं। बीते शनिवार को हमास ने इज़रायल पर हमला किया, तब से वहां युद्ध जैसे हालात हैं। इज़रायल और हमास युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है, जिसे ‘ऑपरेशन अजय’ नाम दिया गया है।

इज़रायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास लोगों का डेटा तैयार कर रहा है। ऑपरेशन अजय के तहत यात्रियों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर चुना जा रहा है। भारतीय यात्रियों को स्‍वदेश लाने का खर्च मोदी सरकार उठा रही है। इज़रायल से पहली फ्लाइट जब नई दिल्‍ली पहुंची, तो स्‍वदेश लौटे लोगों की अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

ऐसे बहुत से लोग हैं, जो हमास के हमले से पहले ही इज़रायल से लौटने की योजना बना चुके थे लेकिन इज़रायल पर अचानक 7 अक्‍टूकर को हुए हमले के बाद एयर इंडिया ने वहां जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया था। एयर इंडिया ने अभी तक फ्लाइटों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया नहीं है। ऐसे में इज़रायल में फंसे लोगों के पास भारत लौटेने का कोई जरिया नहीं था, लेकिन अब भारत ने ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों को स्‍वदेश लाने का अभियान शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here