Noida: सोसाइटी के अंदर कार से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत

पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

0
noida

नोएडा के सेक्टर-78 महागुन मॉडर्न सोसायटी परिसर में बुधवार शाम को टहलने निकली 75 वर्षीय कृष्णा नारंग को एक कार सवार ने कुचल दिया। हादसे के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, महागुन मॉडर्न सोसाइटी के वेनेजिया टॉवर के ग्राउंड फ्लोर पर कृष्णा परिवार के साथ रहती थीं। वह बुधवार शाम को सोसाइटी परिसर में टहल रही थीं, तभी बेसमेंट से निकली एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके शरीर के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया। कार चालक ने कृष्णा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। हादसे के कुछ समय बाद ही महिला की मौत हो गई।

इसके बाद मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हादसे के आसपास कई वाहन गुजरते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच बेसमेंट से एक सफेद रंग की कार निकलती है और बुजुर्ग को टक्कर मारकर उसे कुचल देती है। आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोशल मीडिया पर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग हो रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here