एन.डी. जूनियर हाई स्कूल भरवारी में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का पर्व

मर्यादा पुरुषोत्तम के हाथों हुआ अहंकारी रावण का वध।

0
Bharwari

Bharwari: एन.डी. जूनियर हाई स्कूल भरवारी (N.D. Junior High School Bharwari) में छोटे छोटे बच्चों ने प्रभु राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान का अभिनय करके सबका मन मोह लिया।

सर्वप्रथम लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध मे लक्षमण जी को शक्ति का आघात हुआ, तब प्रभु हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाये। तत्पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और रावण का भीषण युद्ध हुआ। प्रभु राम के द्वारा रावण की नाभि में तीर मारते ही रावण धूं-धूं कर जलने लगा और स्कूल के बच्चो ने जय श्री राम का उद्घोष किया।

विद्यालय की मैनेजर श्रीमती तान्या गुप्ता जी ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी छात्रों को दशहरे की शुभकामनाये प्रदान की।

इस मौके पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती तान्या गुप्ता, प्रिन्सिपल श्री रामसुख, वाइस प्रिन्सिपल श्री अभिषेक गुप्ता तथा सभी स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here