बलिया: देवरिया के राफेल ने जीता चेतक प्रतियोगिता

0
Ballia

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) के चितबड़ागांव के खेल मैदान में स्वर्गीय जगदीश सिंह पहलवान की याद में चेतन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल राउंड में देवरिया (Deoria) के रामायण यादव के राफेल ने पहला स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। विजेता को शील्ड देकर सम्मनित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने दीप जलाकर किया। सेमी फाइनल टीम जबकि फाइनल चार चक्र का रहा। प्रत्येक चक्र में छह छह घोड़ों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक चक्र में से दो-दो घोड़े का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। फाइनल राउंड में देवरिया (Deoria) के रामायण यादव के राफेल ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जीत के बाद एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने घोड़े पर सवार होकर उत्साह वर्धन किया और बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here