Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट

इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।

0
Uttarakhand

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चोट लगी है। जबकि कार को काफी नुकसान हुआ। पूर्व सीएम रावत को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस काशीपुर में होनी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रावत को गुम चोट लगी है। गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द है। हादसा देर रात सवा बारह बजे की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here