Bihar: मेला देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

घटना में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

0
bihar

दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हायाघाट थाना क्षेत्र भरवारी इलाके की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पुरूषोत्तम कुमार नामक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे अंकेश कुमार को काफी चोट आयी।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान पुरूषोत्तम की मौत हो गई। वहीं अंकेश कुमार को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, उसके परिजनों ने दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

घायल युवक अंकेश कुमार के परिजन ने बताया कि वह बाइक से मेला में घूमने गया था। रात को लौटने के दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई है। हायाघाट के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि सड़क दुर्घटना में अंकेश जख्मी हो गया है। इसी सूचना पर डीएमसीएच आये है। डॉक्टरों ने पीएमडीएच रेफर कर दिया। हमलोग इसे दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है। हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। घटना में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here