संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी पहुंचे आजमगढ़

0
Azamgarh

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ (Azamgarh) के तहसील मार्टिनगंज में आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ मामले तुरंत निस्तारण कर दिए गए और कुछ मामलों को अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कड़ाई से उसका पालन करते हुए समस्या का निराकरण करें। चारागाह जैसे विषय पर पूछा गया तो जिलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित कराया जा रहा है। खाली भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर मार्टिनगंज पर पहुंचकर गहनता से फरियादियो की फरियाद सुनी गयी। इस अवसर पर जिले से लेकर तहसील स्तर तक के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here