बलिया: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जनपद से है, बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव (Devki Chhapra village) में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि युवक राजस्थान (Rajasthan) के कोटा शहर (Kota city) में कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था और दशहरे की छुट्टी में घर आया हुआ था। उसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस का कहना है कि युवक रोशन वर्मा कोटा में कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था और दशहरे की छुट्टी में घर आया था। वह अवसाद में था और यहां पर उसके द्वारा आत्महत्या कर ली गई। जबसे कोटा में कम्प्टीशन की तैयारी कर रहा था, तब से वह डिप्रेशन में था। इस संबंध में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here