कौशांबी: गांजा की खेती करने वाला दो बोरा गाँजा के साथ गिरफ्तार

0

Kaushambi: महेवाघाट कौशाम्बी (Kaushambi) महेवाघाट थाना क्षेत्र में गांजा की खेती करने में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गांजा की खेती करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 किलो हरा गाँजा बरामद किया है। मौके पर अभियुक्त से 850 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ है। अभियुक्त लंबे समय से गाँजा की खेती कर रहा है। इलाके के अलवारा झील शाहपुर और उसके आसपास के गांव में लंबे समय से गाँजा की खेती में कई लोग लिप्त है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त रामदास पुत्र स्व नन्हा निषाद निवासी मुबारकपुर थाना महेवाघाट अवैध तरीके से गाँजा की खेती करता था। मुखबिर के जरिए थाना अध्यक्ष रजनीकांत राजपूत को गांजा की खेती करने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने 19 अक्टूबर को अभियुक्त रामदास के घर और खेत में दबिश दी।खेत में गांजा बरामद होने पर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। तौल करने के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि खेत से बरामद गांजा की फसल का वजन 26 किलो है। घर में 850 ग्राम गाँजा पुलिस को मिला है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here