Agra: पिता ने की अपनी नाबालिक बेटी के साथ दरिंदगी

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी।

0
agra

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पिता ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा था। विरोध पर वह उन्हें लाठियों से पीटता था। बेटी ने पिता की हरकत के बारे में मां को बताया। गुरुवार को दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही पुलिस अब केस में जल्द आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता 17 साल की है। उसके पिता जमीनों की खरीद फरोख्त में कमीशन का काम करता है। आरोप लगाया कि पिता दो साल से उसके साथ गलत हरकत करते आ रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने कुछ दिन पहले मां को बताया। उन्होंने भी रोका, लेकिन पिता की हरकत बंद नहीं हुई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। बेटी के साथ मां के भी बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से थाना सदर में केस दर्ज है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here