जालंधर की सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार बीजेपी में शामिल

सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल मई महीने में आयोजित हुए जालंधर उपचुनाव में 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

0

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। एक ओर पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हैं तो वहीं, अब आम आदमी पार्टी के नेताओं के भी अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालंधर की सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि सुशील कुमार रिंकू लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल मई महीने में आयोजित हुए जालंधर उपचुनाव में 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here