ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की बिगड़ी तबियत

आप नेताओं ने दावा किया कि केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। शुगर लेवल 46 मिलीग्राम तक गिर गया है।

0

दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy case) में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आप सूत्रों के हवाले से कहा कि ईडी की कस्टडी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो रहा है। आप नेताओं ने दावा किया कि केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। शुगर लेवल 46 मिलीग्राम तक गिर गया है। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी गिरावट बहुत खतरनाक है।

इससे पहले अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल ब्रीफिंग में कहा कि वह उनसे ईडी की हिरासत में मिली थीं और उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here