‘AAP’ ने लगाया भाजपा सांसद गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप

कहा- BJP पार्षदों से वसूलते हैं एक-एक लाख रुपये हर महीने

0
Gautam Gambhir

आप विधायक प्रवीण कुमार ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर भाजपा पार्षदों से हर महीने एक-एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में सदन में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाने की कोशिश की। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज शुक्रवार को विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर पर भाजपा पार्षदों से प्रति माह एक-एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बारे में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश करने की कोशिश की। जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने इजाजत नहीं दी। उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेनड्राइव मांगी।

आप और भाजपा विधायकों ने किया हंगामा

वहीं, विधानसभा में केंद्र सरकार और भाजपा सांसद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और घोर पूंजीवाद के संबंध में चर्चा के दौरान हंगामा हो गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दिल्ली विधानसभा ने किया कड़ा रुख

उधर, बिजली पर सब्सिडी देने के विषय में फाइल मंत्री की जगह मुख्य सचिव को भेजने के बारे में दिल्ली विधानसभा ने कड़ा रुख किया। विधानसभा ने इसे सरकार की उपेक्षा का आरोप बताते हुए इस मामले को स्थाई समिति के पास भेजा। उपराज्यपाल सचिवालय से यह फाइल मुख्य सचिव के पास भेजी गई थी।दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास अधिकारियों द्वारा भेजी जा रही फाइल को लेकर दिल्ली विधानसभा में विधायकों ने विरोध किया। शालीमार से आप विधायक वंदना कुमारी ने कहा कि एलजी को भेजी जा रही फाइल के कारण दिल्ली सरकार के काम पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक राज्यपाल का धन्यवाद करने के बजाय उनकी निंदा करने लग गए। उनका आरोप है कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार का काम रोक रहे हैं, इसके अलावा वह दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here