Agra-Lucknow Expressway: टायर फटने से खाई में गिरी बस, 34 लोग घायल

9 लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।

0
uttar pradesh

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-20 पर रात 12.30 बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। टक्कर के बाद बस में बैठी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 34 यात्रियों को चोट आई। घटना की जानकारी होने पर यूपीडा और फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मरीजों को देखभाल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां 9 लोगों की हालत बिगड़ गई और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा ले जाना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से सवारियां भरकर बस बनारस जा रही थी। बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 20 पर पहुंची तो उसका टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठी यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

बस में कुल 43 सवारियां थीं, जिसमें से 34 सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची फ़तेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहाबाद में भर्ती कराया है, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here