स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

'दिल और नागरिकता दोनो हिंदुस्तानी': अक्षय कुमार। पिछले कुछ वर्षों में अभिनेता को अक्सर अपनी नागरिकता के मुद्दे पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

0

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय नागरिकता मिल गई। ओएमजी 2 अभिनेता-निर्माता ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की।

कुमार (Akshay Kumar) ने एक्स पूर्व ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा: “दिल और नागरिकता, दोनो हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द! (एसआईसी)”।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में, अभिनेता ने अपने कनाडाई पासपोर्ट को त्यागने के फैसले की घोषणा की थी। अभिनेता को अक्सर अपनी नागरिकता के मुद्दे पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कनाडा कुमार तक बुलाते थे। इसी साल फरवरी में कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत उनके लिए सब कुछ है और उन्होंने जो कुछ भी कमाया है, यहीं से कमाया है। अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग बिना कारण जाने उनकी कनाडाई नागरिकता पर टिप्पणी करते हैं।

अक्षय (Akshay Kumar) के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। फिर से भारत की नागरिकता पाकर एक्टर काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को बधाई दे रहे हैं। लोग कहते थे- आप इंडिया में काम करते हैं। यहां आपकी कमाई होती है, लेकिन भारत की नागरिकता आपके पास नहीं है। आप दूसरे देश की नागरिकता रखते हैं। नागरिकता विवाद पर कई दफा एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनका दिल हिंदुस्तानी है।

जाने कैसे मिली अक्षय को कनाडा की सिटीजनशिप?

एक्टर ने बताया था 1990-2000 के दशक में उनकी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो रही थीं। उनकी लगातार 15 मूवीज पिटी थीं। खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से अक्षय ने कनाडा जाकर काम करना शुरू किया और वहां की नागरिकता के लिए अप्लाई किया था। इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था- “मैंने सोचा कि भाई, मेरी फिल्में चल नहीं रही हैं और मुझे काम करते रहना है। मैं कनाडा काम करने के लिए गया था। मेरा एक दोस्त कनाडा में था। उसने मुझे कहा कि यहां आ जा और इस दौरान मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई किया।

मेरे पास केवल दो फिल्में बची थीं जो रिलीज होनी बाकी थीं। यह मेरी खुशकिस्मती थी कि दोनों ही बची हुई फिल्में मेरी सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा कि अब तू वापस चला जा। दोबारा काम शुरू कर। मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और उसके बाद से मैं नहीं रुका। काम करता चला गया। मैंने कभी सोचा भी नहीं कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवा लेना चाहिए।” 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here