दिल्ली के साकेत में दिन-दहाड़े युवती के साथ लूट-पाट

0
Delhi

दिल्ली के साकेत से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ दिल्ली के साकेत से एक ऐसी घटना सामने आयी है। जिसमे कुछ बदमाशों ने चलती ऑटो से एक महिला का फोन छीन लिया। जिसकी जानकारी खुद महिला ने दी है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए महिला ने बताया कि दोपहर में स्कूल से घर जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा में बैठी। जब महिला रास्ते में थी तभी बदमाशों ने उसका फोन छीनने का कोशिश किया। जब महिला के हाथ से फोन नहीं छीन पाए तब उन बदमाशों ने उसे रिक्शा से बाहर खींच लिया। सड़क पर गिरने की वजह से उसके सिर में चोट लग गई और बदमाश भाग गए।

पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उसने बताया कि अभी तक मेरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बदमाशों को भी अरेस्ट नहीं किया गया है। मैंने अपने फोन की पूरी जानकारी दे दी है मगर उसकी ट्रैकिंग भी नहीं की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here