Mauganj Accident: ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 2 की मौत ओर कई घायल

0
Madhya Pradesh

नवीन मऊगंज जिले के NH-135 में सोमवार को एक भीषण सड़क यातायात हादसा हो गया। सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे डिवाइडर के पास रुकी बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक बस यात्री की मौके पर ही मौत गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस में सवार सभी यात्री शहडोल जिले के ब्यौहारी से सावर होकर दर्शन करने बनारस जा रहे थे।

शहडोल के ब्यौहारी से बनारस जा रही थी बस

घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के खटखरी बाजार की है। दर्शनार्थियों से भरी बस शहडोल जिले के ब्यौहारी से निकली थी, सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे मऊगंज के खटखरी बाजार पहुंचते ही बस का टायर अचानक से पंचर हो गया। बस ड्राइवर ने बस को वहीं, बीच में बने डिवाइडर के बगल में खड़ा किया। इस दौरान बस चालक बस का टायर बदल ही रहा था कि पीछे से आये एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार सभी यात्री बुरी तरह दब गए। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य यात्रियों की मौत हो गई।

श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल रीवा में जारी है। वहीं अन्य लोगों का उपचार हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बनारस जा रहे थे इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया हालांकि पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों का नाम और पता पूछा जा रहा है। ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here