Tuesday, February 1, 2022
Homeमनोरंजनभाजपा सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिन पर सभी राजनेताओं ने दी बधाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिन पर सभी राजनेताओं ने दी बधाई

आज भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता व गायक मनोज तिवारी का जन्मदिन है। कई नेता-कार्यकर्ता और आम लोग भी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा मनोज तिवारी को लोग बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रशांत उमराव ने मनोज तिवारी के जन्मदिन पर ट्वीट किया है- ‘सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी, भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मा. सांसद श्री मनोज तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु महादेव से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।अन्य नेता भी उनकी जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दे रहे है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी ट्वीट कर मनोज तिवारी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ओम बिड़ला ने ट्वीट किया है कि- ‘उत्तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा सांसद श्री मनोज कुमार तिवारी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है, आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों और नित निरंतर राष्ट्र सेवा में लगे रहें’।

इसी तरह रायगढ़ से सांसद गोमती राय ने ट्वीट कर, उन्हें बधाई दी है। गोमती राय ने ट्वीट में लिखा कि, ‘दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायक एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ऊर्जावान सांसद श्री मनोज तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आपको स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।’

बता दे कि, लगातार दो बार से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार में कैमूर जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत की मुकाम हासिल की है। दरअसल ,मनोज तिवारी दिल्ली के जिस बंगले में रहते हैं वह उनका सरकारी निवास है। उन्होंने अपने घर को काफी सुंदर तरीके से सजाया है।

दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी 5 साल से भी अधिक समय तक दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे है ।उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में जीत हासिल की थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी को सफलता नहीं मिली थी।

गायक के साथ – साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में भी बनाई पहचान

मनोज तिवारी ने अपने जीवन के करियर की शुरुआत गायक के रूप में की थी। उनका एक गीत ‘रिंकुआ के पापा…’ सबसे मशहूर गानों में से एक है। इसके अलावा ‘जिया हो बिहार के लाला…’ भी काफी मशहूर गाना है। हालांकि इन्होंने बहुत से गाने गाये है,और उनके गाने काफी मशहूर भी हुए है। बता दे कि, गायकी में अलग पहचान बनने के बाद उन्हें को भोजपुरी फिल्मों के भी आफर मिलने लगे। मनोज तिवारी की पहली भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ काफी चर्चित फिल्म रही,और उन्हे इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री एक अच्छे अभिनेता के रूप में पहचान भी मिली।सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ ने उस समय तकरीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसे बनाने में सिर्फ 30 लाख रुपये का खर्च आया था।

काफी लंबे संघर्ष के बाद मिली कामयाबी

साधारण परिवार में जन्में मनोज तिवारी ने काफी संघर्ष किए है ,उसके बाद ही उन्होंने इस फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।बता दे की, मनोज तिवारी एक नेता, अभिनेता और गायक तीनों ही रूप में कामयाब हैं। इन्होंने गायक हो या अभिनेता या राजनीतिक क्षेत्र तीनो ही जगह में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को वाराणसी जिले में हुआ था ।यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ,भोजपुरी गायक और अभिनेता है।आज वो उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद के रूप में कार्यरत हैं । उन्होंने गोरखपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2009 का आम चुनाव लड़े थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ से हार गए थे । फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2014 के भारतीय आम चुनाव लड़े और वह उनकी जीत हुई। मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था । वह दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे।जब पार्टी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी ,तब वह बिग बॉस में एक प्रतियोगी थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments