Thursday, January 27, 2022
HomeमनोरंजनOTT फीवर: 222 मिलियन पेड नेटफ्लिक्स के हुए सब्सक्राइबर

OTT फीवर: 222 मिलियन पेड नेटफ्लिक्स के हुए सब्सक्राइबर

पहला आश्रित भारतीय ओटीटी प्लेटफार्म बिगफ्लिक्स था, जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा 2008 में लांच किया गया था। वर्तमान भारत में ओटीटी (Over-the -Top) मीडिया सेवाएं के कम से कम 40 प्रदाता है।जो स्ट्रीमिंग मीडिया इंटरनेट पर वितरित करते है।2018 में भारत में ओटीटी बाजार 2,150 करोड़ का था,और 2019 में इसका मूल्य 35 बिलियन हो गया । भारत में ओटीटी का उपयोग सबसे ज्यादा कोविड -19 के दौरान हुआ था।मार्च 2020 में कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था।उसके बाद ही भारत में सबसे ज्यादा ओटीटी प्लेटफार्म टेलीविजन जगत के लिए एक खतरे के रूप में उभरा पहले इसका उपयोग बहुत कम होता था,ज्यादातर शहरी इलाकों में ही इसका उपयोग होता था लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में भी इस प्लेटफार्म का उपयोग सबसे ज्यादा होने लगा है। अब तो इसके सब्सक्राइबर 222 मिलियन हो चुके है।लगातार ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती चली जा रही रही है।बीते साल 2021 में साल के आखिरी तक 221.8 मिलियन (22 करोड़) पेड सस्क्राइबर हो गए थे। इसके साथ ही इसकी रिवेन्यू 28.7 बिलियन डॉलर (2.1 लाभ करोड़) पर पहुंच चुका है। 2020 में दुनियाभर में 192.95 मिलियन नेटफ्लिक्स के सस्क्राइबर थे। जबकि 2021 में बढ़कर 214 मिलियन सस्क्राइबर पहुंच गए।

स्क्विड गेम्स और मानी हाइसट ने 2021 में बढ़ाए यूजर्स

2021 के आखिरी में नेटफ्लिक्स ने चार महीनों के अंदर ही 8.3 मिलियन नए यूजर्स जोड़े।जबकि 2021में सस्क्रिप्शन में बढ़ोतरी होने का क्रेडिट स्किवड गेम्स मानी हाइसट को भी जाता है।मानी हाइसट सीजन 5,सेक्स एजुकेशन और स्किवड गेम्स के रिलीज़ होने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म ने 5 मिलियन नए यूजर्स जोड़े थे। नेटफ्लिक्स के 5 मिलियन से ज्यादा भारत में सस्क्राइबर है। हालांकि 2022 में इससे ज्यादा सस्क्राइबर्स बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में ओवर – द – टॉप मीडिया सेवाएं भारत के दर्शकों के लिए इसकी सस्क्रिप्शन रेट में कटौती कर दी है।जिससे उम्मीद है, कि और ज्यादा इसके सस्क्राइबर बढ़े। नेटफ्लिक्स दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लेटफार्म बन चुका है। जहां आए दिन इसके सस्क्रिप्शन में इजाफा देखने को मिल रहा है।

अन्य ऐसे भी प्लेटफार्म है,जो इसके टक्कर में है

अमेजॉन प्राइम यह वीडियो ऑन डिमांड वाले ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो दुनिया का दूसरे नंबर पर उपयोग किया जाने वाला प्लेटफार्म है।यह एक स्टैंड अलोन सेवा के रूप में पेश की जाती है।यह सेवा मुख्य रूप से अमेजन स्टूडियो द्वारा निर्मित या अमेजन को लाइसेंस प्राप्त फिल्मों के रूप में वितरित करती है। दुनियाभर में कार्य करते हुए इस सेवा को शुरू करने के लिए प्राइम सबस्क्रिप्सन की जरूरत हो सकती है। एमेजॉन प्राइम के सस्क्राइबर में पूरे 22 देशों के लोग शामिल है।इस प्लेटफार्म की सालभर की कमाई 25.21 बिलियन यानी 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपए है। 2021 के साल के अंत में इस प्लेटफार्म ने सब्सक्रिप्शन के चार्ज बढ़ा दिए है।2022 की शुरुआती महीने में इस प्लेटफार्म में क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की गई है।

एचबीओ मैक्स ,यह बेस्ड वीडियो ऑन डिमांड सर्विस है।ये दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला प्लेटफार्म है।2022 में हैरी पॉटर रिटर्न टू हॉगवर्ट्स डॉक्यूमेंट्री फिल्म व अन्य फिल्मे भी एचबीओ मैक्स (HBO Max) प्लेटफार्म पर स्ट्रीम की जाने वाली है।यह प्लेटफार्म 2021 में लॉन्च हुआ था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments