Monday, January 24, 2022
Homeन्यूज़नेशनलउत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, "उत्तर प्रदेश...

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, “उत्तर प्रदेश विकास के राह पर अग्रसर रहे”

24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।आजादी से पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रोविंस था। आजादी के बाद इसका नाम उत्तर प्रदेश हुआ। 24 जनवरी को ही प्रदेश की स्थापना दिवस मनाते है। भारत में सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश ‘ उत्तर प्रदेश ‘ है। आज 24 जनवरी 2022 को 73 साल का हो गया है। आज यूपी अपना 73वा स्थापना दिवस मना रहा है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल 73 वे स्थापना दिवस पर बधाई दी है, और यह 5 वा मौका है जब उत्तर प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा है। पहली बार 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर यूपी का स्थापना दिवस मनाया गया था। देश के सभी मंत्रियों ने इस स्थापना दिवस पर बधाई दी है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘ क्रांतिभूमि’ यूपी के 73वे स्थापना दिवस की सभी प्रदेश के लोगों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी आत्मनिर्भर व अपने प्रदेश के प्रति ईमानदारी बनने की जरूरत है, और प्रदेश के प्रति संकल्पवान हो।

निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े यूपी

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तरप्रदेश की 73वे स्थापना दिवस सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। भारत के इतिहास,साहित्य ,कला – संस्कृति व राजनीति में यूपी के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने प्रभावशाली योगदान किया है। आगे उन्होंने कहा कि यह राज्य विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।राष्ट्रियपति ने कहा,मेरी यह कामना है कि,उत्तरप्रदेश हमेशा अपने देश में आगे रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तरप्रदेश के इस स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी, और कहा यह प्रदेश भारत की प्रकृति, संस्कारों व संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। आगे उन्होंने कहा यह प्रदेश प्रगति के रास्ते पर नया इतिहास रचे यही मेरी कामना है। अन्य मंत्रियों और राजनेताओं ने भी सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दे कि, इससे पहले भी अन्य देश जैसे – मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पंजाब एवं अन्य देश भी अपना स्थापना दिवस मनाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments