Sunday, January 23, 2022
Homeन्यूज़नेशनलसीएम योगी का हेलीकाप्टर पीएम मोदी के हेलीपैड पर उतरने के कारण...

सीएम योगी का हेलीकाप्टर पीएम मोदी के हेलीपैड पर उतरने के कारण प्रयागराज एसपीजी ने किया सवाल

उत्तर प्रदेश, प्रयागराज (Prayagraj) में 21 दिसंबर 2021 को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के एक घंटे पहले परेड मैदान के हेलीपैड पर पीएम के लिए निर्धारित स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के घटनाक्रम को एसपीजी ने बेहद संवदेशनील और वीवीआइपी प्रोटोकाल का उल्लंघन माना है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर भविष्य में ऐसी लापरवाही के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि वीवीआइपी के प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए।

प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूह व अन्य योजनाओं से जुड़ी महिला सदस्यों की जुटान हुई थी। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर परेड ग्राउंड में एक तरफ पीएम के हेलीकाप्टर काफिला के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए थे जबकि एक तरफ दो हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया था। जिस जगह दो हेलीकाप्टर के लैंडिंग की व्यवस्था की गई थी, वहां मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर उतरना था

सूत्रों के अनुसार हुआ यह कि पीएम के आगमन के एक घंटे पूर्व मुख्यमंत्री आयोजन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम का हेलीकाप्टर उस हेलीपैड पर उतरवा दिया गया जहां पीएम का हेलीकाप्टर उतरना था। हालांकि कुछ ही देर में सीएम आयोजन स्थल का निरीक्षण कर बमरौली एयरपोर्ट चले गए थे जहां से पीएम की आगवानी कर उनके साथ वापस आयोजन स्थल पहुंचे थे। पीएम के लिए निर्धारित स्थल पर सीएम का हेलीकाप्टर एक घंटे पूर्व किन परिस्थितियों में और किसकी स्वीकृति से उतरवाया गया था, एसपीजी ने इसे प्रोटोकाल का उल्लंघन मानते हुए पत्र लिखकर जवाब मांगा था, इसका संतोषजनक जवाब एसपीजी को नहीं दिया गया। इस घटनाक्रम के आलोक में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने प्रदेश भर के आला अधिकारियों को वीवीआइपी प्रोटोकाल की सुनिश्चितता संबंधी पत्र लिखा है।

21 दिसंबर के घटनाक्रम को लेकर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हां, यह जरूर है कि एहतियात से संबंधित एक पत्र प्रशासन को आया है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो। पीएम के लिए निर्धारित हेलीपैड पर किसी अन्य वीआइपी का हेलीकाप्टर न उतरने पाए।

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक जैसा कुछ नहीं हुआ। पीएम मोदी के आगमन से दो घंटे पहले हेलीपैड एसपीजी और एटीसी के हवाले कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री जी का हेलीकाप्टर प्रधानमंत्री जी के आगमन से एक घंटे पहले उतरा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments