Saturday, January 22, 2022
Homeखेलक्रिकेटIPL 2022 मेगा ऑक्शन: 19 देशों के 1214 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के...

IPL 2022 मेगा ऑक्शन: 19 देशों के 1214 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए हुए नामित

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन ने शामिल होने के लिए 20 जनवरी को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी। जहां अब तक 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए अपनी रुचि दिखाई है। जहां भारत के 896 और वही विदेशों के 318 खिलाड़ियों ने अपनी नाम चयनित कराई है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होना है। इसके लिए 20 जनवरी को आवेदन की अंतिम तिथि थी। जहां अब तक 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपनी रुचि दिखाई है, लेकिन यह मेगा ऑक्शन की अंतिम लिस्ट नहीं है। अभी भी इसमें बहुत से खिलाड़ियों को हटाया जाएगा और उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिसमे चुनिंदा खिलाड़ियों के नाम मौजूद होंगे। वही लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीम इस बार शामिल हुई है। पहली सूची में 1214 खिलाड़ी शामिल है, जिसमें से 270 खिलाड़ी ऐसे जिन्होंने अपने देश के लिए एक दो मैच पहले भी खेली है। वही 903 ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेले है। जबकि 41 खिलाड़ी ऐसे देश से भी है जिनको टीम के टेस्ट क्रिकेट खेलने की आज्ञा नहीं है। ये वो समूह है, जो केवल टी -20 या वनडे मैच ही खेलती है।

अधिकतम 217 खिलाड़ी ही मेगा ऑक्शन में बिकेंगे

आईपीएल की एक टीम को इतनी ही अनुमति होती की वो अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी को ही अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अनुसार सभी 10 टीमें अधिकतम मिलकर 250 खिलाड़ी खरीद सकती है। जहां 33 खिलाड़ी पहले ही रिटेन किए जा चुके है। इससे ये पता चलता है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते है। जहां विदेशी खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम 70 है।

किन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

  • भारत के लिए कम से कम 61 खिलाड़ी एक मैच खेले है।
  • 209 खिलाड़ी ऐसे है जो अंतरराष्ट्रीय मैच कम से कम एक खेल चुके है।
  • 41 ऐसे खिलाड़ी है जिनके पास राष्ट्रीय टीम टेस्ट का अभी तक दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है और वो है कनाडा, नामीबिया इत्यादि।
  • 143 भारतीय खिलाड़ी ऐसे है, जो पहले भी आईपीएल खेल चुके है, लेकिन भारत के लिए नहीं खेले है।
  • 6 विदेशी खिलाड़ी भी ऐसे है, जो अपने देश के लिए नहीं खेले है।
  • कुछ खिलाड़ी ऐसे है, जिन्होंने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले है।
  • कुछ विदेशी खिलाड़ी भी ऐसे है जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले है।

कितने नामित हुए किस देश के खिलाड़ी

देशखिलाड़ियों की संख्यादेशखिलाड़ियों की संख्या
आयरलैंड
भारत
अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका
वेस्टइंडीज
3
896
20
59
9
30
29
48
36
41
जिम्बाब्वे
भूटान
नामीबिया
नेपाल
नीदरलैंड
ओमान
स्कॉटलैंड
यूएई
अमेरिका
2
1
5
15
1
3
1
1
14

किन खिलाड़ियों को किस टीम ने किया रिटेन

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे।
कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन।
राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
लखनऊः केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।
अहमदाबादः हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments