अलवर की फेमस मिठाई के दुकान में लगी आग, मचा हड़कम्प

आग धीरे-धीरे काफी ज्यादा फ़ैल गयी,वही जब आग की लपटें दुकान से बाहर दिखने लगीं, तो आसपास के दुकानदारों में अफरा -तफरी मच गया।

0

राजस्‍थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ अलवर (Alwar) की फेमस मिठाई की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। आग धीरे-धीरे काफी ज्यादा फ़ैल गयी,वही जब आग की लपटें दुकान से बाहर दिखने लगीं, तो आसपास के दुकानदारों में अफरा -तफरी मच गया। वहां मौजूद दुकानदारों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग व दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़िया मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया था।

कुछ ही मिनट में आग दुकान के बेसमेंट व पहली मंजिल तक पहुंच गई। हालाँकि अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 दमकल की गाड़ियों से आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 14 से 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया रात्रि करीब 10 बजे कन्हैया स्वीट्स में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की 2 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके बाद लगातार दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 1 घंटे बाद दमकल की करीब 5 गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पाया।

प्रारंभिक जांच मे आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, मिठाई, अन्य उपकरण सहित करीब 14 से 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here