पेड़ पौधों की अपनी एक अलग अनोखी दुनिया है। कोई अपनी महक को लेकर अनूठा है, तो कोई आकार को। आज हम ऐसे ही एक विचित्र पौधे की बात करने जा रहे है। न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले फ़र्न (Silver Fern) अद्भुत पौधे हैं। उन्होंने ग्रह के हर कोने को आबाद किया है। सभी फ़र्न आकार, रंग और बनावट में अलग होते है । लेकिन कम ही लोगो को पता है की कुछ फर्न आपको टैटू दे सकते हैं।
सिल्वर फ़र्न (Silver Fern) त्वचा पर अपने जटिल प्रिंट को स्थानांतरित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। यह “टैटू” वास्तव में फर्न के बीजाणु होते हैं। जब इन्हे त्वचा के ऊपर रखकर दबाया जाता है, तो ये एक नाजुक और आकर्षक प्राकृतिक टैटू बनाता है। ये फर्न के सुरुचिपूर्ण पत्ते की एक आदर्श प्रति जैसा दिखता है। हालाँकि ये टैटू अस्थायी होते है। इन्हे ब्रश से साफ किया जा सकता है।
चांदी की फर्न (Silver Fern) को 1880 के दशक से न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया है। फ़र्न का सुरुचिपूर्ण आकार ताकत, जिद्दी प्रतिरोध और स्थायी शक्ति का प्रतीक है । न्यूजीलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंज़र्वेशन के अनुसार, देश में ऐसे 200 प्रजाति के फ़र्न प्लांट पाए जाते है। लेकिन टैटू बनाने वाले फ़र्न को सिल्वर फ़र्न कहा जाता है। क्यूंकि इस पौधे के निचला हिस्सा सिल्वर रंग का होता है।




