Amit Shah: SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा

अमित शाह ने कहा कि, 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है। क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था।

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि, कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है। सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है। बीजेपी वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है। क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर आप मुस्लिम आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 6% करना चाहते हो, तो कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसका कम करेंगे। वो OBC, SC, ST, लिंगायत या फिर वोकलिंगा, किसका कम करेंगे?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है। हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में कुछ लिमिट तय किए हैं। इसे कांग्रेस हटाना चाहती है। मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here