हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

0
19

Bollywood: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भारत के हैदराबाद में आगामी प्रभास-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग पर अपने दुर्घटना के विवरण का खुलासा किया और अपने प्रशंसकों के साथ अपने स्वास्थ्य पर एक अपडेट साझा करते हुए लिखा, “हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, चोट लग गई, रिब और दाहिनी ओर मांसपेशी फट गई।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शूट कैंसल किया। उसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में डॉक्टर से सलाह ली और सीटी स्कैन किया और घर वापस आ गए।”

बिग बी के नाम से मशहूर इस प्रिय अभिनेता ने कहा कि फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई हफ्ते लगेंगे।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मै ठीक से सांस नहीं ले पा रहा हूँ। साँस लेना इस वक्त दर्दनाक है, यह खुलासा करते हुए कि वह अब दवा ले रहें है। अब उन्हें पहले से आराम है। उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि वह अपने आवास, जलसा में आराम करेंगे, और शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि वे यात्रा न करें, क्योंकि वह उनसे “मिलने में असमर्थ” होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here