Homeन्यूज़क्राइमMaharashtra: महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Maharashtra: महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में 2 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र में, एक महिला को नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रविवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। काशिमीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संदीप कदम ने बताया कि 43 वर्षीय अविवाहित महिला ने एक ऑनलाइन जॉब पर एक विज्ञापन देखने के बाद नौकरी के लिए आवेदन किया और आरोपी ने उसे पिछले साल जुलाई में ओमान भेजने सहित कई प्रस्तावों की पेशकश की।

उन्होंने कहा, जब महिला वहां पहुंची तो उसे हवाई अड्डे से एक बंगले में ले जाया गया। उसे पता चला कि वहां देह व्यापार का एक गिरोह चल रहा है। जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे पीटा गया। उसे ओमान भेजने वाले यहां के दो एजेंट ने उससे बात करना बंद कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला को पता चला कि दोनों एजेंट ने उसे भेजने के लिए ओमान में अपने साथियों से तीन लाख रुपये लिए है। उसे वहां एजेंट को 1.65 लाख रुपये देने के बाद पिछले साल अगस्त में भारत आने दिया गया।

कदम ने बताया कि महिला की शिकायत पर हाल में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इस गिरोह की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular