अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर बम की दहशत

एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के बंगले के पास बम लगाया गया है।

0
5
Amitabh Bachchan

Mumbai Threat Call: कुछ दिनों से मुंबई पुलिस को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि मुंबई में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बंगले और धर्मेंद्र के आवास के पास बम लगाए गए हैं। इसके बाद शहर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। तलाशी अभियान चलाया गया।

नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोने कर एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के बड़े नामी लोगों के घर बम धमाका करने की धमकी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉलर ने दावा किया की व्यापारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बंगले एंटीलिया (Antilia), बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर बम धमाका होगा।

पुलिस प्रशासन हुआ चौकन्ना

इस कॉल के बाद नागपुर पुलिस कंट्रोल ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है। मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र सहित उनके परिवार को सुरक्षा पहले से ही दी हुई है लेकिन इस कॉल के बाद सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। इन सभी के घरो के बाहर पुलिस लगातार गश्त लगा रही है।

मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस को किया सतर्क

मुंबई पुलिस ने जुहू, विले-पार्ले और गामदेवी में स्थानीय पुलिस को भी सतर्क रहने के आदेश दिए है, जिसके अधिकार क्षेत्र में दो अभिनेताओं और उद्योगपतियों का आवास आता है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीमें भी तीनों लोगों के परिसर के पास किसी संदिग्ध वस्तु की जॉंच कर रही हैं। इस बीच, पुलिस अधिकारी कॉलर की पहचान करने और उसका पता लगाने में जुट गयी है।

आपको बता दें, मुंबई पुलिस के पास इन दिनों कई झूठे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कल मुंबई पुलिस के पास एक धमकी भरा कॉल आया था जिसमें कॉलर ने कहा था की कुर्ला के पास अगले दस मिनट में धमाका होगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जाँच में जुट गयी। हालांकि जाँच के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। इस मामले को भी पुलिस गम्भीरता से ले रही है और जाँच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here