Kanpur: छह साल की बच्ची का शव खेत में मिला, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में मंगलवार को छह वर्षीय बच्ची का शव एक सुनसान खेत में मिला है।

0
8
girl found in field

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सजेती थाने के पास खेत में मंगलवार को अनुसूचित जाति का छह बच्ची का शव मिला। नाम न छापने की शर्त के तहत, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है। कि बच्ची के हत्या से पहले यौन उत्पीड़न किया गया होगा। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंद्रभान, उनकी पत्नी सुधा और उनके भाई सुल्तान सहित तीन संदिग्धों को तुरंत हिरासत में लिया, जिनसे वर्तमान में पूछताछ की जा रही है।

शर्मा ने यह भी बताया कि लड़की 25 फरवरी को यह कहकर घर से निकली थी कि वह उसी गांव में अपने चाचा के घर जा रही है और लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिवार ने उसी दिन देर रात सजेती पुलिस थाने में चंद्रभान, उसकी पत्नी सुधा, भाई सुल्तान और पिता राम प्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

डीसीपी ने कहा कि लड़की का शव मंगलवार शाम को उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक सुनसान खेत में मिला। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया, ‘‘हमने मौत के सही कारण का पता लगाने के अलावा पोस्टमार्टम में बलात्कार के पहलू से भी जांच करने का फैसला किया है। हम बच्ची को मारने से पहले उससे बलात्कार किए जाने की आशंका से इनकार नहीं कर सकते लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here