Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम संपन्न

कौशाम्बी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम संपन्न

कौशाम्बी: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशांबी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के अवसर पर 28 फरवरी को गंगा प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोखराज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9 तथा 11 के विधार्थियो ने मुख्य विषय- वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान पर आधारित विभिन्न विषयों पर अपने नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए।

विधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होना आवश्यक- डॉ आभा त्रिपाठी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ आभा त्रिपाठी सोसिएट प्रोफेसर कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डॉ आभा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी समाज के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच व तकनीक की अहम भूमिका होती है। आगे कहा कि हमें वैज्ञानिक सोच के साथ नई तकनीक को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हुनरमंद को अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ना चाहिए। हमें वैज्ञानिक तरीके से अपना जीवन यापन करना चाहिए। हमारी दिनचर्या विज्ञान के सिद्धांतों पर ही आधारित होती हैं।

टीपीएस प्रयागराज के वरिष्ठ रसायन शास्त्र प्रवक्ता डॉ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी0 वी0 रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। इस खोज के लिए सर सी वी रमन को वर्ष 1930 में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1987 से सतत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को देश के विकास में विभिन्न वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, तकनीकीविदो, चिकित्सकों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण एवं उत्कृष्ट योगदान पर सघन विचार विमर्श किया जाता है। जिससे विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व एवं उपयोग के संवर्धन और प्रोत्साहन के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो।

जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में 15 मॉडल/ विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हेतु किया गया। जिसमें एंटी स्लीप अलार्म हेतु आर्यन पांडेय (धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार) ने प्रथम, प्रोटेक्शन ऑफ इन्वायरमेंट फ्रॉम इलेक्ट्रिसिटी हेतु सूरियांश त्रिपाठी(एमपी इंटर कॉलेज टिकरा) ने द्वितीय एवं स्मार्ट ब्रिज के लिए अनुराग गुप्ता( जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमिरतापुर अझुवा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रुप में रुपए 3000 द्वितीय के रूप में रुपए 2000 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप मे रुपए 1000 एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि डॉ आभा त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया। निर्णायक के रूप में डॉ आभा त्रिपाठी टीपीएस प्रयागराज के वरिष्ठ रसायन शास्त्र प्रवक्ता डॉ संजय श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव डॉक्टर रविंद्र कुमार सिंह रहे कार्यक्रम का सफल संचालन विज्ञान संचारक आयुष साहू ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, विवेक खरे, नितिन, तौकीर फातिमा, बबीता गौतम, विद्या पटेल, अनामिका यादव, लल्लू प्रसाद, उमरा फातिमा, संकल्प त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय,शीतला प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular